Home India अयोध्या में लगेगी भगवान राम 108 फुट ऊंची प्रतिमा

अयोध्या में लगेगी भगवान राम 108 फुट ऊंची प्रतिमा

0
330

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार अयोध्या में भगवान राम की विशाल मूर्ति लगाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह भगवान राम की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार एनजीटी से भी इजाजत लेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दीपावली के एक दिन पहले अयोध्या में रहेंगे। वहां पर त्रेतायुग की थीम पर दीपावाली मनाई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान राम की शोभा का स्वागत करेंगे।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान राम की एक विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे। यह मूर्ति 108 फुट लंबी है। भगवान राम की यह मूर्ति दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति होगी। भगवान राम की यह प्रतिमा योगी सरकार की ‘नव्य अयोध्या’ योजना का एक हिस्सा होगी। यही नहीं इस बार दिवाली के मौके पर जिसे भगवान राम के अयोध्या वापसी का दिन भी माना जाता है, योगी आदित्यनाथ खुद उनके स्वागत के लिए मौजूद होंगे। योजना है कि इस बार अयोध्या को दिवाली में वैसे ही सजाया जाए जैसा कि दिवाली के दिन त्रेतायुग में भगवान राम के लंका पर विजय हासिल करने के बाद सजाई गई थी। भगवान राम की अयोध्या वापसी की थीम पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो छोटी दीपावाली पर दिन में करीब दो बजे अयोध्या में प्रवेश करेगी।

ADVT

गौरतलब है कि योगी के सीएम बनने के बाद अयोध्या लगातार सुर्खियों में है। सीएम योगी खुद तीन बार यहां आ चुके हैं। अयोध्या और राम से जुड़े सभी स्थानों को विकसित करने की योजना बनाई गई है। योगी के सीएम बनने के बाद अब तक अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए 14 ट्रक पत्थर पहुंच चुके हैं। राम मंदिर कार्यशाला जिन पर नक्काशी का काम लगातार चल रहा है। योगी सरकार ने 18 अक्टूबर को छोटी दीपावली पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राम के राज्याभिषेक के साथ ही योगी सरकार वहां योजनाओं की घोषणा भी करेगी। प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को रामकी पैड़ी पर 1,71,000 दीप जलाए जाएंगे। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री एल्फांस कंननथान, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here