कोरोना वापसी के चलते सऊदी अरब ने भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

0
155

एक बार फिर से कोविड-19 के प्रसार से दैनिक संक्रमण की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसे में सऊदी अरब ने अपने नागरिकों को भारत सहित सोलह देशों की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ADVT

इसके साथ ही यह घोषणा भी की गई है कि अन्य खाड़ी सहयोग परिषद यानी जीसीसी देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों के पास एक राष्ट्रीय आईडी कार्ड होना चाहिए। ये कार्ड कम से कम तीन महीने के लिए वैध हो।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिन सोलह देशों में सऊदी अरब के नागरिकों के यात्रा करने पर प्रतिबंध है उनमें भारत सहित लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस, और वेनेज़ुएला के नाम शामिल हैं।

सऊदी अरब द्वारा ये घोषणा की गई है कि इन 16 देशों के अतिरिक्त जो सऊदी नागरिक गैर-अरब देशों की यात्रा करना चाहते हैं, उनके पास छह महीने से अधिक के लिए वैध पासपोर्ट होना ज़रूरी है। इसके अलावा सऊदी अरब देशों की यात्रा के लिए पासपोर्ट की वैधता कम से कम तीन महीने की होनी चाहिए।

सऊदी गजट के अनुसार यह भी घोषणा की गई है कि अन्य खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों की यात्रा करने वाले नागरिकों के पास एक राष्ट्रीय आईडी कार्ड होना चाहिए जो कम से कम तीन महीने के लिए वैध हो। इसके अलावा यात्रा के लिए मूल पहचान पत्र तथा परिवार की रजिस्ट्री अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here