Home Breaking अब 30 मई तक बढ़ी यूजीसी नेट आवेदन की तारीख

अब 30 मई तक बढ़ी यूजीसी नेट आवेदन की तारीख

0
156

नई दिल्ली: यूजीसी नेट के लिए आवेदन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यार्थी अब 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसा उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ाने की मांग पर किया गया है।

ADVT

यूजीसी ने यह निर्णय अभ्यर्थियों द्वारा की गई इसी मांग के आधार पर लिया है। अब 30 मई तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस दोनों ही जमा किए जा सकेंगे। इससे पहले अंतिम तिथि 20 मई थी।


इस वर्ष यूजीसी नेट की परीक्षा देशभर के 541 स्थानों पर होगी। यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पद हेतु आयोजित की जाती है।


बताते चलें कि इस बार यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 तथा जून 2022 की संयुक्त परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस वर्ष यूजीसी नेट की परीक्षा देश के 500 से अधिक शहरों में आयोजित होगी। यूजीसी नेट के लिए परीक्षा केंद्रों में 126 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पिछली बार देशभर में 239 स्थानों पर इस परीक्षा का आयोजान किया गया था जबकि इस वर्ष यूजीसी नेट की परीक्षा देशभर के 541 स्थानों पर होगी।

साथ ही यूजीसी नेट की परीक्षा में एक नया विषय ‘हिंदू स्टडीज’ भी शामिल किया गया है। यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पद हेतु आयोजित की जाती है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट की है परीक्षाएं ली जाती हैं। इसके लिए देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस वर्ष से यूजीसी-नेट ब्यूरो की सूची में एक विषय हिंदू अध्ययन शामिल किया गया है।इसके लिए भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here