राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
बताया गया कि आग बिल्डिंग में चल रहे पेट शॉप में लगी, जिसके बाद पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। इमारत में पेट शॉप, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था।
अगर सुरक्षा नियमों का पालन हुआ होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता: अखिलेश
लखनऊ स्थित KGMU में घायलों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत दुखद है… अगर सुरक्षा नियमों का पालन हुआ होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। सुरक्षा नियमों के पालन ना होने से इतने लोगों की जान चली गई… इन परिवारों की मदद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी मैं एक नौजवान से मिलकर आया हूं। उसने कूदकर अपनी जान बचाई। उसके रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। वे नौकरी करता था। उसका बहुत दिनों तक इलाज चलेगा, उसकी मां नहीं है। उस परिवार में अकेला कमाने वाला था। अगर सरकार नहीं मदद करेगी तो कौन मदद करेगा?
बकौल अखिलेश, हमारी मांग है कि जबतक वे स्वस्थ नहीं होता है और दोबारा नौकरी के लिए नहीं पहुंचता है तब तक उसे वेतन मिले और इलाज का इंतजाम सरकार करे… सरकार को मृतकों को परिवारों की कम से कम 1 करोड़ रुपए की मदद करनी चाहिए।
घायलों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव
लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचे। वह आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

















