कोविड टीकाकरण में 179.91 करोड़ टीके लगे

0
321

नयी दिल्ली, पिछले 24 घंटे में देश भर में 18 लाख से अधिक कोविड टीके लगायें गये है और इसके साथ ही कुल टीकाकरण 179.91 करोड से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 18 लाख 18 हजार 511कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 179 करोड़ 91 लाख 57 हजार 486 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के तीन हजार 614 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 40 हजार 559 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.09 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.44 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में पांच हजार 185 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 31 हजार 513 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 21 हजार 122 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 77 करोड़ 77 लाख 58 हजार 414 कोविड परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here