Home Breaking दाऊद इब्राहिम को बड़ा झटका

दाऊद इब्राहिम को बड़ा झटका

0
306

 

ADVT

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम की ब्रिटेन में संपत्ति जब्त होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संपत्ति की कीमत 6.7 बिलियन डॉलर यानी 42 हजार करोड़ बताई जा रही है। बता दें कि पिछले महीने यूके ने फाइनेंशियल सेंक्शंस (आर्थिक प्रतिबंधों) से जुड़ी असेट फ्रीज लिस्ट जारी की थी। इसमें दाऊद का नाम था। लिस्ट में दाऊद की नागरिकता भारतीय दर्ज थी। इसके अलावा, उसके पाकिस्तान स्थित 3 पतों का जिक्र किया गया था। दाऊद के 21 उपनाम भी बताए गए थे, जिनका वो इस्तेमाल करता रहा है।

– दाऊद इब्राहिम के पास वॉरविकशायर में एक होटल। इसके अलावा, मिडलैंड होटल, कुछ रेसिडेंशियल अपार्टमेंट सील किए गए हैं।
– ईडी के सूत्रों ने कहा है कि हम दाऊद को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। इसलिए उसकी प्रॉपर्टी जब्त कर आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ईडी समेत भारतीय एजेंसियों ने ब्रिटेन को दाऊद से जुड़े सबूत सौंपे थे, जिन्हें वहां की सरकार ने सही मानते हुए कार्रवाई का फैसला लिया।

दाऊद के ये नाम बताए गए
– लिस्ट में दाऊद के 21 नाम बताए गए हैं। इनमें शेख, इस्माइल, अब्दुल अजीज, अब्दुल हमीद, अब्दुल रहमान, मोहम्मद भाई, अनीस इब्राहिम, इकबाल, दिलीप, अजीज, फारूखी, हसन, दाऊद, मेमन, कास्कर, साबरी, साहेब, हाजी, सेठ और बड़ा भाई। लिस्ट के मुताबिक इन नामों का इस्तेमाल दाऊद करता रहा है।
1993 मुंबई ब्लास्ट्स का आरोपी है दाऊद
– बता दें कि दाऊद 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट्स मामले में आरोपी है। धमाकों के बाद वह भारत से फरार हो गया था। इन ब्लास्ट में 260 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
– दाऊद को लेकर भारत कई बार पाकिस्तान को डोजियर सौंप चुका है। भारत सरकार ने दाऊद के पाकिस्तान में पतों का भी डोजियर में जिक्र किया था, लेकिन पाकिस्तान हमेशा यही दावा करता रहा है कि दाऊद इब्राहिम उसके यहां नहीं है।
– दाऊद का नाम इंटरपोल की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है। उस पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और एक आपराधिक गिरोह ऑपरेट करने का आरोप है। अमेरिका ने 2003 में इसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here