Home Breaking बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा,बस व ट्रक की टक्‍कर नौ की मृत्यु,...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा,बस व ट्रक की टक्‍कर नौ की मृत्यु, 27 घायल

0
149

बाराबंकी,उत्‍तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह किसान पथ पर दिल्ली से बहराइच जा रही बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई,जिससे नौ यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गये।

ADVT

मुख्‍यमंंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने घटना स्थल से लौटने के बाद यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से बहराइच जा एक डबल डेकर बस देवा कोतवाली क्षेत्र में किसान पथ पर बबुरी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे इतना भीषण था कि और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये और घायलों को बस से निकाला कर जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि गैरसरकारी सूत्रों ने मृतक संख्या 14 बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि बस पर सवार अधिकांश बहराइच और गोण्डा जिले के रहने वाले हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here