Home Breaking महेन्द्र भट्ट बने उत्तराखड भाजपा के अध्यक्ष

महेन्द्र भट्ट बने उत्तराखड भाजपा के अध्यक्ष

0
278

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे श्री महेंद्र भट्ट को पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंप दी है।

ADVT

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने श्री महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

श्री भट्ट इस समय 50 वर्ष के हैं। वह 2017 से 2022 तक बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इस वर्ष के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here