Home Breaking मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को दी बधाई

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को दी बधाई

0
177

नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही पार्टी के लिए प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

ADVT

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, “ इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत बहुत बधाई।”

पंजाब विधानसभा के ताजा रुझानों के अनुसार राज्य की कुल 117 सीटों में से 90 पर आप आगे चल रही है जबकि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी 18 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी दो, शिरोमणि अकाली दल को छह तथा निर्दलीय एक विधानसभा क्षेत्र में आगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here