Home Breaking यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही ये सपा विधायक पार्टी से निष्कासित

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही ये सपा विधायक पार्टी से निष्कासित

0
162

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) ने गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक सुभाष पासी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

ADVT

मंगलवार को पासी द्वारा भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट सियासी गलियारों में तेज होते ही सपा नेतृत्व ने उन्हें विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा कर दी। ट्विटर पर सपा ने उनके निष्कासन की आधिकारिक घोषणा करते हुये कहा, ‘‘गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा से सपा विधायक सुभाष पासी जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है।“

समझा जाता है कि पासी जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हाल ही में सीतापुर से भाजपा के विधायक राकेश राठौर के अलावा बसपा के छह निष्कासित विधायकों ने सपा का दामन थाम कर चुनाव पूर्व दलबदल की गतिविधियों को तेज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here