अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर

0
124

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी खबर आ रही है।अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव  लड़ेंगे। चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश यादव ने अबतक यही कहा है कि अगर पार्टी तय करेगी तो वह चुनावी मैदान में जरूर उतरेंगे।

ADVT

प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से उतारने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी विधान सभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान में होंगे।  सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव  लड़ेंगे। अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे और वह किस सीट से उम्मीदवार होंगे यह अभी साफ नहीं है।

अखिलेश यादव पहली बार विधान सभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अखिलेश यादव आजमगढ़, कन्नौज, इटावा या फिर पूर्वांचल की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से सांसद हैं। अखिलेश अगर विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें लोकसभा की सदस्यता छोड़नी होगी। सूत्रों के अनुसार, इस बात की ज्यादा संभावना है कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव भी आजमगढ़ से लड़ सकतें हैं। उम्मीद ये है कि वह आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से वह चुनाव लड़ सकतें हैं।

अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने का अच्छा प्रभाव समाजवादी पार्टी पर पड़ेगा । निश्चित रूप से अखिलेश यादव का ये कदम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here