Home Breaking आतंकी अफजल गुरू के बेटे गालिब ने डिस्टिन्कशन के साथ पास की...

आतंकी अफजल गुरू के बेटे गालिब ने डिस्टिन्कशन के साथ पास की 12वीं की परीक्षा

0
213

गुरुवार सुबह जम्मू एंड कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जे के बोस ) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा नतीजों को जारी कर दिया। इस परीक्षा में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के बेटे गालिब अफजल गुरु ने हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा को डिस्टिन्कशन के साथ पास कर घाटी के साथ पूरे देश में मिसाल पेश की है। गालिब ने 500 अंकों की परीक्षा में 441 अंक हासिल किए हैं। उसने इन्वॉयरमेंट साइंस में 94, केमिस्ट्री में 89, फिजिक्स में 87, बायोलॉजी में 85 और जनरल इंगलिश में 86 मार्क्स प्राप्त किए हैं। गालिब को कुल 88.2 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर गालिब के लिए बधाईयों का तांता लग गया है।

ADVT

नेशनल कॉन्फ्रेंस की प्रवक्ता सराह हयात ने ट्वीट कर गालिब को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने ट्वीट कर कहा कि शहीद अफजव गुरू के बेटे गालिब के बारे में जान कर खुशी हुई। इसके साथ ही गालिब को बधाई देने के लिए बारामूला जिले के सोपोर स्थित उसके घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों का जमघट उमड़ पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here