Home Breaking कोविड टीकाकरण 87 करोड़ 66 लाख से अधिक

कोविड टीकाकरण 87 करोड़ 66 लाख से अधिक

0
139

नयी दिल्ली देशव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटे के दौरान 54 लाख 13 हजार से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और कुल टीकाकरण 87 करोड़ 66 लाख से अधिक हो गया है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 18 हजार 870 कोविड संक्रमण के नये मामले सामने आए हैं और स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.83 प्रतिशत हैं। देश में 2,82,520 कोविड संक्रमितों का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 0.84 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 54,13,332 टीके देने के साथ, देश का कोविड टीकाकरण आज सुबह सात बजे तक 87,66,63,490 हो गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान 28 हजार 178 पिछले कोविड रोगी स्वस्थ हो गये हैं। अभी तक

3,29,86,180 लोग कोविड से उबर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here