जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या

0
155

टोक्यो, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज यहां एक अधेड़ उम्र के पूर्व नौसैनिक ने गोली मार कर हत्या कर दी।

ADVT

क्योतो के निकट नारा शहर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते समय 41 वर्षीय हमलावर ने बंदूक से श्री आबे को नज़दीक से गोली मार दी जिससे वह नीचे गिर गये। बाद में सुरक्षा अधिकारियों को पता चला कि उन्हें गोली मारी गयी है। श्री आबे को तत्काल निकट के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार श्री आबे के शरीर में जीवन के लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन करीब छह घंटे तक उन्हें जीवित करने की कोशिशें जारी रहीं।

देश के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा अपने सरकारी कार्यक्रम रद्द करके तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और श्री आबे के उपचार की पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्हें भारी मन से राष्ट्र को इस बारे में अवगत भी कराया।

जापान टाइम्स के अनुसार छह घंटे की जद्दोजहद के बाद डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिये और अधिकारियों ने श्री आबे के निधन की पुष्टि कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here