राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी लखनऊ

0
525

लखनऊ, राष्ट्रपति पद के लिये आगामी 18 जुलाई को हो रहे चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश में अपने प्रचार अभियान के तहत आज लखनऊ आयेंगी।

ADVT

प्रदेश भाजपा की ओर से जारी बयान के अनुसार मुर्मू लखनऊ में राजग के घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों व विधायकों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन जुटाने के लिए संपर्क व संवाद करेंगी। प्रदेश भाजपा के महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि मुर्मू  आज दोपहर 03 बजे लखनऊ पहुंचेगी। उनकी अगवानी के लिए हवाईअड्डे पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, अपना दल (एस) के नेता आशीष पटेल व निषाद पार्टी के नेता डा. संजय निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता स्वागत करेंगे। हवाईअड्डे पर मुर्मू के जोरदार स्वागत की तैयारियां की गई है।

इसके बाद मुर्मू सायं 05ः30 बजे लोकभवन में भाजपा, अपना दल (एस), निषाद पार्टी के सांसदों व विधायको के साथ बैठक कर समर्थन के लिए सम्पर्क व संवाद करेंगी। बैठक में योगी, स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, आशीष पटेल व डा. निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here