टीम इंडिया के कोच पद के लिए मुझसे संपर्क किया गया था- रिकी पोंटिंग

0
250

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने राज़ पर्दा उठाया उन्हें टीम इंडिया के कोच पद के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। रिकी के मुताबिक़ उनके पास समय का अभाव था।

ADVT

पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने ग्रेड क्रिकेटर्स पॉडकास्ट पर कहा कि उन्होंने आईपीएल के दौरान इस बारे में कुछ लोगों से बातचीत की थी।

वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पोंटिंग के मुताबिक, “मैंने जिन लोगों से बात की, वे मेरे साथ काम करने के लिए बेहत उत्सुक थे लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं इतना समय नहीं दे सकता।” पोंटिंग इस बात से हैरान हैं कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच बने।

पोंटिंग के अनुसार- “मैं बहुत हैरान हूं कि द्रविड़ ने यह काम अपने हाथ में लिया है। मैं उनके पारिवारिक जीवन के बारे में नहीं जानता, लेकिन मुझे पता है कि उनके छोटे बच्चे हैं। इसलिए वह कोच बनने को तैयार हो गए। जैसा की मैंने कहा।” बुधवार को जयपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में पांच विकेट की जीत ने भारतीय सीनियर टीम के साथ द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here