Home Breaking देश में कोरोना संक्रमण के इतने नये मामले दर्ज

देश में कोरोना संक्रमण के इतने नये मामले दर्ज

0
301

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,073 नये मामले सामने आये है। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,34,07,046 हो गई है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में तीन लाख तीन हजार 604 कोरोना टेस्ट किये गये जिससे अब कुल टेस्ट की संख्या 86.10 करोड़ हो गई है तथा दो लाख 49 हजार 646 टीके लगाये गये है जिससे इनकी संख्या बढ़कर 197़11करोड़ हो गई।

देश में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 94,420 है और सक्रिय मामलों की दर 0.22 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 5.62 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 21 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,029 हो गई है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। इसी अवधि में 1508 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। अब तक कुल 4,27,87,606 लोग इससे उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.57 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here