पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुए सड़क हादसे में सात की मौत, 28 घायल

0
143

इस्लामाबाद,पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में एक यात्री बस के फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई है और 28 अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा यह हादसा रविवार देर रात उस समय हुआ जब बस का टायर फटने से ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था।
पुलिस ने कहा कि इस हादसे में पांच लोगाें की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आज सुबह दो और लोगों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
उन्होंने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस पूर्वी चकवाल जिले से कराची की ओर जा रही थी। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ की हालत अभी काफी गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि वाहनों की खराब हालत और बेतरतीब चलाने की वजह से अक्सर इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here