Home Breaking पाकिस्तान के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध बनाना चाहती हैं शेख हसीना

पाकिस्तान के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध बनाना चाहती हैं शेख हसीना

0
177

इस्लामाबाद,बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि उनकी सरकार पाकिस्तान के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध और आर्थिक सहयोग चाहती है। डॉन न्यूज ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

ADVT

सुश्री हसीना ने ढाका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त इमरान अहमद सिद्दीकी के साथ सोमवार को हुई मुलाकात के दौरान यह बात कही।

विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार दोनों पक्ष व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सहमत हुए हैं।

सुश्री शेख हसीना और श्री सिद्दीकी के बीच करीब ग्यारह महीनों में हुई यह दूसरी मुलाकात है ।

सुश्री हसीना जल्द ही पाकिस्तान में अपनी पहली यात्रा पर जाने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here