Home Sports भारत के खिलाफ वनडे श्रंखला के लिये विंडीज टीम घोषित

भारत के खिलाफ वनडे श्रंखला के लिये विंडीज टीम घोषित

0
200

पोर्ट ऑफ स्पेन,  क्रिकेट वेस्ट इंडीज़ (सीडब्ल्यूआई) ने भारत के खिलाफ 22 जुलाई से होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के लिये 13-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

ADVT

त्रिनिदाद में होने वाली श्रंखला में निकोलस पूरन विंडीज़ के कप्तान होंगे। शाई होप को उपकप्तान चुना गया है। चयनकर्ताओं ने अनुभवी ऑल-राउंडर जेसन होल्डर को टीम में वापस बुलाया है। होल्डर को बांग्लादेश के खिलाफ हुई तीन मैचों की श्रंखला में आराम दिया गया था।

मुख्य चयनकर्ता डेस्मंड हेनेस ने कहा, “जेसन दुनिया के शीर्ष ऑल-राउंड क्रिकेटरों में से एक हैं और हम उन्हें टीम में वापस बुलाकर खुश हैं। वह आराम के बाद तरोताज़ा होंगे और हम मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी उनके योगदान की उम्मीद कर सकते हैं।”

वेस्ट इंडीज स्क्वाड : निकोलस पूरन (कप्तान), शमर ब्रूक्स, कीएसी कार्टी, जेसन होल्डर, शाई होप (उपकप्तान), अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ़, ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, जेडेन सील्स, अतिरिक्त खिलाड़ी : रोमारियो शेफर्ड, हेडेन वॉल्श जूनियर

श्रंखला के तीनों मैच त्रिनिदाद के क्वीन्स पार्क ओवल में खेले जाएंगे। पहला मैच 22 जुलाई, दूसरा मैच 24 जुलाई और तीसरा मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here