Home Breaking मार्च की गर्मी ने पूरे उत्तर भारत को किया बेहाल

मार्च की गर्मी ने पूरे उत्तर भारत को किया बेहाल

0
175

उत्तर प्रदेश सहित समूचे उत्तर भारत को मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखने शुरू कर दिए हैं। मार्च के महीने में मई का एहसास दिलाने वाली इस गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। राजधानी लखनऊ में गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। जबकि आगरा 42.4 डिग्री तापमान के साथ मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

ADVT

मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा यानी 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये 30 मार्च 2017 को दर्ज 41.1 डिग्री सेल्सियस के बाद सर्वाधिक है। बीते दस साल में ऐसा तीसरी बार है जब मार्च में लखनऊ का पारा 40 डिग्री के पार हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक सप्ताह के अंदर अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है और लू चलने के भी आसार हैं।


आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दूसरे स्थान पर कानपुर एयरफोर्स स्टेशन रहा। यहां पारा 41.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। झांसी में दूसरे दिन भी लगातार पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।


लखनऊ मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक़ 38 जिलों की रिपोर्ट के आधार पर आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दूसरे स्थान पर कानपुर एयरफोर्स स्टेशन का इलाका रहा। यहां पारा 41.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। झांसी में दूसरे दिन भी लगातार पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं। अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में लू के चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों में पारा 40-42 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

एक नज़र प्रदेश के सबसे गर्म ज़िलों पर
आगरा 42.4 डिग्री सेल्सियस
कानपुर 41.8 डिग्री सेल्सियस
झांसी 41.6 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज 41.2 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी 41.2 डिग्री सेल्सियस
अलीगढ़ 40.4 डिग्री सेल्सियस
रायबरेली 40.4 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ 40.4 डिग्री सेल्सियस
सुलतानपुर 40.2 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी बीएचयू 40.2 डिग्री सेल्सियस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here