नयी दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लाक स्थित रक्षा मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों का आज औचक निरीक्षण किया तथा साफ सफाई का जायजा लिया।
श्री सिंह सोमवार को अचानक विभिन्न कार्यालयों तथा विभागों के दौरे पर गये। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई तथा कामकाज के माहौल का जायजा लिया तथा कर्मचारियों के साथ बातचीत की।
रक्षा मंत्री को जिन विभागों में सुधार की गुंजाइश दिखाई दी उन्होंने वहां सुधार के संबंध में निर्देश दिये। उनके साथ सचिव रक्षा उत्पादन राजकुमार तथा अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी थे।


















