Home Breaking राजनाथ ने रक्षा मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

राजनाथ ने रक्षा मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

0
165

नयी दिल्ली  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लाक स्थित रक्षा मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों का आज औचक निरीक्षण किया तथा साफ सफाई का जायजा लिया।

ADVT

श्री सिंह सोमवार को अचानक विभिन्न कार्यालयों तथा विभागों के दौरे पर गये। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई तथा कामकाज के माहौल का जायजा लिया तथा कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

रक्षा मंत्री को जिन विभागों में सुधार की गुंजाइश दिखाई दी उन्होंने वहां सुधार के संबंध में निर्देश दिये। उनके साथ सचिव रक्षा उत्पादन राजकुमार तथा अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here