Home Sports राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन बैडमिंटन में आमने सामने होंगे भारत पाकिस्तान

राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन बैडमिंटन में आमने सामने होंगे भारत पाकिस्तान

0
333

बर्मिंघम: राष्ट्रमंडल खेलों बीती रात आगाज हो गया है। बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 205 भारतीय एथलीट भाग ले रहे हैं। भारत से ये खिलाड़ी 16 स्पर्धाओं में 133 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करने पहुंचे हैं।

ADVT

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पहले दिन के मुक़ाबले में भारतीय खिलाड़ियों के कार्यक्रम के मुताबिक़ पहले दिन बैडमिंटन में भारत और पाकिस्तान के मध्य मुकाबला होगा। ये मुक़ाबला भारतीय समय अनुसार शाम 6:30 बजे होगा।

हॉकी में भारत बनाम घाना मुक़ाबले में महिला समूह चरण का समय भी शाम 6:30 बजे है।

टेबल टेनिस में पुरुष टीम क्वालीफाइंग राउंड एक दोपहर 2:00 बजे से जबकि महिला टीम क्वालीफाइंग राउंड भी इसी समय खेला जायेगा।

पुरुष टीम क्वालिफाइंग का दूसरा राउंड रात 8:30 बजे और महिला टीम का भी दूसरा क्वालीफाइंग राउंड इसी समय खेला जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here