Home Breaking लखीमपुर जाकर समझना चाहता हूं ज़मीनी हकीकत : राहुल

लखीमपुर जाकर समझना चाहता हूं ज़मीनी हकीकत : राहुल

0
185

नयी दिल्ली  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें किसानों पर व्यवस्थित तरीके से आक्रमण कर रही है और उत्तर प्रदेश के खीरी लखीमपुर में उनको क्यो कुचला गया इसकी जमीनी हकीकत समझने के लिए वह लखीमपुर जा रहे हैं।

ADVT

श्री गांधी ने बुधवार को यहां विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखनऊ जा रहे हैं और वहां से लखीमपुर जाएंगे। इस यात्रा को लेकर उन्होंने प्रशासन को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि वह तीन लोग लखीमपुर जा रहे हैं और धारा 144 के तहत तीन लोगों को जाने की इजाजत होती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश मे लोकतंत्र खत्म कर दिया है और वह तानाशाही तरीके से सरकार चला रही है। उनका कहना था कि लखीमपुर खीरी जाने के लिए विपक्ष के अन्य नेताओं को इजाजत दी जा रही है लेकिन कांग्रेस के नेताओं को रोका जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता है। विपक्ष को भी जनता की आवाज सुननी होती है इसकी विपक्ष को पूरी इजाजत होती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम लोगों के साथ अन्याय कर रही है। यह सरकार किसानों को कुचल रही है और विपक्ष की आवाज दबा रही है। सरकार चाहती है कि लखीमपुर में जो कुछ हुआ है इस मुद्दे को उठाया नही जाना चाहिए और लोगों की आवाज को दबाए रखा जान चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here