लिथुआनिया को लेकर क्यों भिड़ गए रूस और अमेरिका

0
148

लिथुआनिया को लेकर रूस और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं। रूस ने नाटो देश लिथुआनिया से मांग की है वह शत्रुतापूर्ण प्रतिबंधों को तत्‍काल हटाए और अमेरिका ने कहा है कि वह लिथुआनिया के साथ खड़ा है।

ADVT

 

लिथुआनिया को लेकर रूस और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं। रूस ने नाटो देश लिथुआनिया से मांग की है वह कैलिनिनग्राद पर खुलेआम लगाए गए शत्रुतापूर्ण प्रतिबंधों को तत्‍काल हटाए। रूस की यह चेतावनी ऐसे वक्त में आई है जब लिथुआनिया ने रूस के परमाणु सैन्‍य क‍िले कैलिनिनग्राद को रेल के जरिए जाने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

लिथुआनिया को लेकर रूस और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं। रूस ने नाटो देश लिथुआनिया से मांग की है वह कैलिनिनग्राद पर खुलेआम लगाए गए शत्रुतापूर्ण प्रतिबंधों को तत्‍काल हटाए। रूस की यह चेतावनी ऐसे वक्त में आई है जब लिथुआनिया ने रूस के परमाणु सैन्‍य क‍िले कैलिनिनग्राद को रेल के जरिए जाने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रूस ने कहा है कि अगर कैलिनिनग्राद को सामानों की आवाजाही पूरी तरह से नहीं शुरू हुई तो रूस के पास अपने राष्ट्रीय हितों को रक्षा करने का पूरा अधिकार है। रूस ने लिथुआनिया के इस कदम को उकसाऊ और
शत्रुतापूर्ण बताया है। रूसी राष्ट्रपति ऑफिस ने लिथुआनिया के इस फैसले को हर चीज का उल्लंघन बताया है। रूस ने अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत इस कदम को अवैध बताया और लिथुआनियाई राजदूत को तलब किया है।

लिथुआनिया ने रूस को लताड़ा

लिथुआनियाई पीएम इंग्रिडा सिमोनीटे ने रूस को लताड़ते हुए कहा है कि एक ऐसे देश से अंतरराष्ट्रीय संधियों के कथित उल्लंघन के बारे में बयानबाजी सुनना विडंबना है जिसने संभवतः हर एक अंतरराष्ट्रीय संधि का उल्लंघन किया है। उन्होंने आगे कहा है कि कलिनिनग्राद की नाकाबंदी नहीं है। लिथुआनिया बस यूरोपियन यूनियन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को लागू कर रहा है।

कैलिनिनग्राद को लेकर अलर्ट है रूस

कैलिनिनग्राद रूस का परमाणु किला माना जाता है। लिथुआनिया के इस कदम से कैलिनिनग्राद को पहुंचने वाले सामानों में 50 फीसद की कमी संभव है। हाल ही में रूस ने कैलिनिनग्राद में ही परमाणु हमले का अभ्यास किया था। कैलिनिनग्राद रूसी नौसेना के बाल्टिक सागर क्षेत्र का मुख्यालय है और माना जाता है कि रूस ने यहां बड़े स्तर पर परमाणु हथियार रखे हुए हैं। यही कारण है कि रूस कैलिनिनग्राद को लेकर कुछ अधिक ही अलर्ट और आक्रामक दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here