वायु सेना का मिराज लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त पायलट सुरक्षित

0
125

नई दिल्ली  वायु सेना का एक मिराज लड़ाकू विमान गुरुवार को मध्य प्रदेश के भिंड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालांकि सौभाग्य से पायलट समय रहते सकुशल बच निकलने में सफल रहा।

ADVT

वायुसेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि मिराज लड़ाकू विमान ने सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान भरी थी लेकिन वह तकनीकी खराबी के कारण मध्य सेक्टर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि विमान का पायलट सुरक्षित बच निकलने में सफल रहा ।

अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चला है और वायुसेना ने इसका पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है।

दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तृत ब्योरे की अभी प्रतीक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here