Home Breaking शाह ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया

शाह ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया

0
148

नई दिल्ली  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ADVT

श्री शाह ने बाढ़ से प्रभावित उत्तराखंड के दौरे पर रवाना होने से पहले गुरुवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “पुलिस बल साहस, संयम व परिश्रम की पराकाष्ठा का अप्रतिम उदाहरण है। पुलिस स्मृति दिवस पर देश की सार्वभौमिकता की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन करता हूँ। हर पुलिसकर्मी का त्याग व समर्पण हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।”

इस बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यहां स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जाकर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस मौके पर वीरता और उल्लेखनीय सेवा के लिए उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। इस कार्यक्रम में श्री शाह को भी हिस्सा लेना था लेकिन बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड के दौरे के चलते वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सेना से लोहा लेते हुए मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here