विनोद तिवारी की ‘द कन्वर्ज़न’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज

0
306

मुंबई, धर्म परिवर्तन और प्रेम विवाह के मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘द कन्वर्ज़न’ शुक्रवार को सिनेमाघरों मे रिलीज हो गयी। फिल्म में अभिनेत्री विंध्या तिवारी और अभिनेता प्रतीक शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं।

ADVT

‘द कन्वर्ज़न’ फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसको लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया था।

‘द कन्वर्ज़न’ को विनोद तिवारी ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में रवि भाटिया, विभा छिब्बर, मनोज जोशी, अमित बहल, सुनीता राजभर, संदीप यादव, सुशील यादव और अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई है।

इससे पहले लीक से हटकर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर चर्चा-परिचर्चा का दौर शुरू हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here