Home Uncategorized अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दामों का हाल

अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दामों का हाल

0
334

नयी दिल्ली,  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डालर प्रति बैरल पार करने के बावजूद देश में तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को 30वें दिन भी पेट्रोन-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

ADVT

सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में घट-बढ़ जारी है। अंतरराष्ट्रीय लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.32 प्रतिशत चढ़कर 111.26 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.65 डालर प्रति बैरल की कीमत पर कारोबार कर रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिन की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई थीं। कंपनियों ने 40 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की। इस दौरान इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल (रुपए प्रति लीटर)

दिल्ली…………..105.41……..96.67

कोलकाता ……115.12……….99.83

मुंबई …………..120.51……..104.77

चेन्नई……………110.85……..100.94

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here