सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा, नीट एसएस-21 में नहीं बदलेगा पाठ्यक्रम

0
122

नयी दिल्ली  केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में बुधवार कहा है कि चिकित्सा से संबंधित सुपर स्पेशियलिटी में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट एसएस 2021) बदले हुए पाठ्यक्रम के अनुसार नहीं होगी।

ADVT

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सरकार ने कहा कि बदले हुए पाठ्यक्रम के मुताबिक नीट एसएस 2022 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मेडिकल की स्नातकोत्तर के 40 डॉक्टर छात्रों ने याचिका दाखिल कर सरकार द्वारा अचानक पाठ्यक्रम में बदलाव को चुनौती दी थी।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को हलफनामा दाखिल कहा था कि नवंबर में आयोजित होने वाली नीट एसएस-2021 की परीक्षा 10-11 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।

याचिकाकर्ताओं का कहना था की परीक्षा से ठीक पहले पाठ्यक्रम में बदलाव किए जाने के कारण उन्हें तैयारी करने का बहुत कम समय मिलेगा। सुनवाई के दौरान सरकार ने परीक्षा की तारीख करीब दो महीना आगे बढ़ाने के फैसले की जानकारी अदालत को दी थी। लेकिन इससे याचिकाकर्ता सहमत नहीं थे। अब सरकार ने पुराने पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया और इस बारे में आज अदालत को अवगत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here