आखिर तीन साल बाद अनुष्का शर्मा ने शुरू की ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग

0
198

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुष्का ज़बरदस्त तैयारी कर रही हैं। अनुष्का फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करके दी है।

ADVT

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ के सेट पर हैं। साथ ही अनुष्का ने एक डिजिटल क्लैपबोर्ड और कुछ बॉल्स की तस्वीरें भी साझा की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, ‘मैं वहां वापस आई हूं, जहां से जुड़ी हुई हूं।’

अनुष्का को क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने ऑल द बेस्ट कहा है। इस पोस्ट पर रणबीर सिंह ने क्रिकेट-बॉल की इमोजी कमेंट कर बधाई दी। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर खास कमेंट किया है। साथ ही फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ‘चकदा एक्सप्रेस’ में भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी। अनुष्का ने झूलन के किरदार के लिए भी खूब मेहनत की है। ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ अनुष्का काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here