भारत ने इतने अफगान सिखों और हिंदुओं को दिया वीजा

0
203

नयी दिल्ली, काबुल के करते परवां गुरुद्वारे पर कल हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने अफगानिस्तान में रह रहे 111 सिखों और हिंदुओं को वीजा दिया है।

ADVT

वरिष्ठ सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर अफगान सिखों और हिंदुओं को वीजा देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया हैं।

उन्होंने अभार व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर एक वीडियों संदेश जारी किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अफगानिस्तान के 111 सिखों और हिंदुओं को तेजी के साथ ई-वीजा के लिए अमित शाह जी को धन्यवाद। इस मुद्दे को प्राथमिकता देने के लिए विदेश मंत्रालय को भी धन्यवाद।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को काबुल में करते परवां गुरुद्वारे पर कल हुए आतंकवादी हमले में एक अफगान सिख श्रद्धालु मारा गया था। इस्लामिक स्टेट खुरान आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here