‘जुग जुग जियो’ पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज,

0
116

आरोप लगाया है कि धर्मा प्रोडक्शन कॉपीराइट एक्ट 1957 का उल्लंघन करते हुए बिना उसकी सहमति लिए बन्नी रानी नामक कहानी का नकल कर जुग जुग जियो नामक मूवी का निर्माण कर लिया।

ADVT

धर्मा प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निर्मित फिल्म जुग जुग जियो की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली अर्जी अदालत ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी है।

गुरुवार को कॉमर्शियल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनोज चंद्र झा की अदालत में सुनवाई हुई। बता दें कि रांची के विशाल सिंह ने फिल्म निर्देशक करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो के निर्माण में कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फिल्म पर रोक लगाने का केस रांची के कॉमर्शियल कोर्ट में छह जून को किया है।

आरोप लगाया है कि धर्मा प्रोडक्शन कॉपीराइट एक्ट 1957 का उल्लंघन करते हुए बिना उसकी सहमति लिए बन्नी रानी नामक कहानी का नकल कर जुग जुग जियो नामक मूवी का निर्माण कर लिया। बता दें कि मूवी अब 24 जून 2022 को रिलीज होने जा रही है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here