‘जुग जुग जियो’ की धूम जबकि पांच हफ्ते से टिकी है ‘भूल भुलैया 2’

0
148

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की है। शनिवार और रविवार को इसके अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है। फिल्म का विषय अलग होने के कारण पारिवारिक दर्शकों के सिनेमाघरों में आने भरपूर आसार है।

ADVT

दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर पिछले 5 हफ्तों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पांचवें हफ्ते में 8.18 करोड़ रुपए की कमाई की है। पांच हफ्तों का जायज़ा लें तो अब तक फिल्म 184.32 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

वरुण धवन के करियर में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘कलंक’ है। अपने बजट के चलते ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। फिल्म ने अपने पहले दिन करीब 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here