Home Breaking देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत लगे इतने करोड़...

देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत लगे इतने करोड़ टीके

0
395
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 198.09 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक 198 करोड़ 09 लाख 87 हजार 178 टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11 लाख 44 हजार 805 टीके लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 13,086 नये मामले सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल चार करोड 35 लाख 18 हजार 564 हो गयी है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.81 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.90 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 12,456 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 28 लाख 91 हजार 933 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.53 प्रतिशत है।

देश में सक्रिय मामले आज 1,14,475 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.26 प्रतिशत हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में 4,51,312 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 86.44 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here