श्री चरणी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर नंबर-1 स्थान हासिल किया। उन्होंने टूर्नामेंट में तीन मैचों में अब तक 10 विकेट चटकाए। चरणी ने कुछ समय पहले ही इंटरनेशनल डेब्यू किया और टीम में अपनी जगह पक्की की।
श्री चरणी का कमाल
श्री चरणी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ चार विकेट चटकाए और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट झटके। इसकी बदौलत श्री चरणी ने शीर्ष स्थान पर कब्जा किया।
इंग्लैंड की चार्ली डीन दूसरे स्थान पर पहुंची। डीन ने महिला वर्ल्ड कप में अब तक तीन मैचों में पांच विकेट चटकाए। इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टन ने भी तरक्की की और चौथे स्थान पर पहुंची।

















