Home Breaking 11 दिन, 8 राज्य, 4000 KM तक पीछा और 500 से ज्यादा...

11 दिन, 8 राज्य, 4000 KM तक पीछा और 500 से ज्यादा CCTV खंगाले… फिर गिरफ्तार हुए 1.5 करोड़ लूटने वाले 8 बदमाश

0
5

उत्तरी जिला के सराय रोहिल्ला स्थित इंद्रलोक के पास बीते दिनों पिस्टल की नोक पर हुई 1.5 करोड़ की डकैती मामले में उत्तरी जिला के स्पेशल स्टाफ और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने आठ बदमाशों को दबोच लिया है।

ADVT

पुलिस टीमों ने लगातार 11 दिनों तक आठ राज्यों में करीब चार हजार किलोमीटर तक अपराधियों का पीछा किया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद इन्हें दबोच लिया।

पीड़ित के कर्मचारी ने ही रची पूरी साजिश

पीड़ित का कर्मचारी करन ने लालच में बदमाशों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिलवाया था। वारदात वाले दिन उसे नकदी और लोकेशन की पूरी जानकारी थी, पीड़ित के साथ रहकर वह बदमाशों को लगातार अपनी लाइव लोकेशन भेज रहा था।

मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात में शामिल दो किशोर को भी पकड़ लिया है। इनपर पुलिस अब मकोका लगाने की तैयारी कर रही है।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

डीसीपी राजा बांठिया के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाशों में विक्की उर्फ गंजा, तिलक नगर का रहने वाला है, इसपर पहले के नौ मामले दर्ज हैं। यह ड्रग्स का आदी है, हाल ही में जेल से निकला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here