शिल्पा शिंदे बनीं ‘बिग बॉस सीजन-11’ की विजेता

0
238

मुंबई। शिल्पा शिंदे ‘बिग बॉस सीजन-11’ की विजेता बन गई हैं। रविवार को उन्होंने यह खिताब जीता। सलमान खान द्वारा प्रस्तुत ‘बिग बॉस’ के सीजन 11 में हिना खान को उप विजेता से ही संतोष करना पड़ा। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने विजेता के नाम का ऐलान किया।

ADVT

बिग बॉस में यह पांचवां प्रसंग है जबकि कोई महिला सदस्य चैम्पियन बनकर घर से बाहर आई है। शिल्पा शिंदे वही महिला है, जिन्हें छोटे परदे पर आने वाले मनोरंजन कार्यक्रम ‘भाभी जी घर पर हैं’ से लोकप्रियता मिली थी। इसी कार्यक्रम के बाद वे मशहूर हुई और उन्हें बिग बॉस के घर में दाखिल होने का अवसर मिला था।

शिल्पा शिंदे और हिना खान में जबरदस्त कांटे का मुकाबला था। इस कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार शिल्पा बिग बॉस की ट्रॉफी लेने में कामयाब हो गई। शिल्पा को हिना के मुकाबले सबसे ज्यादा दर्शकों के वोट मिले।
बिग बॉस के घर से पहले पुनीश बाहर हुए और इसके बाद जनता के वोट कम मिलने की वजह से दिल्ली के विकास गुप्ता को घर से बेघर होना पड़ा।

इस तरह आखिरी में यह मुकाबला बिग बॉस के घर की मां शिल्पा शिंदे और ड्रामा क्वीन हिना खान के बीच रह गया। शिल्पा को उनके व्यवहार की वजह से जनता ने सबसे ज्यादा पसंद किया।

वैसे ट्‍विटर पर ही शिल्पा के नाम का डंका बज रहा था और उनके फैंस ने उन्हें पहले ही बिग बॉस सीजन 11 का विजेता मान लिया था। सोशल मीडिया पर भी शिल्पा ही ट्रेंड कर रहीं थी। शिल्पा के विजेता बनने का भी एक यही कारण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here