Home Entertainment घने जंगल में रोजाना आठ घंटे पसीना बहा रहीं एक्ट्रेस सनी लियोनी

घने जंगल में रोजाना आठ घंटे पसीना बहा रहीं एक्ट्रेस सनी लियोनी

0
397

एमटीवी स्प्लिट्जविला सीजन-10 की शूटिंग करने अल्मोड़ा जिले के कुमेरिया गांव आईं अभिनेत्री सनी लियोनी को कॉर्बेट से सटे जंगल और कोसी का किनारा भा रहा है। वह रोजाना सात से आठ घंटे की शूटिंग कर रही हैं। खास बात यह है कि रिजॉर्ट और गांव का परिदृश्य न लेकर कोसी और जंगलों के सीन अधिक लिए जा रहे हैं।

ADVT

अभिनेत्री सनी लियोनी और रणविजय सिंह रामनगर के पास अल्मोड़ा जिले के कुमेरिया में बने एक रिजॉर्ट में एमटीवी के शो की शूटिंग के लिए रुके हैं। रविवार, सोमवार और मंगलवार को शूटिंग हुई। रिजॉर्ट कर्मचारियों के अनुसार शूटिंग कॉर्बेट से सटे जंगल और कोसी के किनारों में अधिक हो रही है। बताया कि सुबह-शाम तीन से चार घंटे तक अभिनेत्री सनी शूटिंग कर रही हैं। उनके साथ मुंबई और दिल्ली से आए कलाकरों के साथ सनी की भी रहने की व्यवस्था रिजॉर्ट में की गई है। शूटिंग के दौरान रिजॉर्ट कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों  के प्रवेश पर भी प्रतिबंध है। शूटिंग अभी 27 दिन और चलेगी।

सनी की सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी 

शूटिंग में शामिल लोगों के अनुसार सनी लियोन की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। सात गार्ड रखे गए हैं। शूटिंग के दौरान एक ड्रोन से लगातार संदिग्ध चीजों पर नजर रखा जा रहा है। खासकर रिजॉर्ट के आस-पास ड्रोन उड़ाकर मुंबई से आई टीम नजर रख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here