हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता माइकल डगलस ने हाल ही में एक्ट्रेस कैथरीन जेटा जोनस को डेट कर रहे थे, तब उन्हें एक साथ पांच महिलाओं को छोड़ना पड़ा था। कैथरीन और माइकल की शादी साल 2000 में हुई थी। हाल ही में अपनी बुक को प्रमोट करने के लिए माइकल डगलस टीवी शो ‘द ग्राहम नॉर्टन शो’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कैथरीन जेटा जोनस के साथ अपनी शादी और लव स्टोरी पर खुलकर बात की।
कैथरीन ने आदतें सुधारने की दी थी वॉर्निग
82 साल के अभिनेता के कैथरीन जेटा जोनस को डेटिंग के दौरान का किस्सा भी याद किया। उन्होंने कहा, “जब मैं कैथरीन को डेट कर रहा था, तो उन्होंने सीधा मुझे वॉर्निंग देकर कहा कि अगर मैं हम ये कर रहे हैं, तो तुम्हें अपनी पुरानी सभी आदतें सुधारनी होगी। मैं डिवोर्स था और कई लोगों से मिल रहा था। कैथरीन को डेट करते हुए मुझे पांच लड़कियों को फोन करना पड़ा और उनसे ब्रेकअप किया।
‘मैं अपनी लेगेसी के बारे में सोच रहा था’
जब माइकल डगलस से ये पूछा गया कि उन्होंने किताब लिखने का निर्णय कैसे लिया, तो अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है ये समय-समय क बात है। मेरे पिता किर्क डगलस ने कुल 9 किताबें लिखी थी, जिसमें ऑटोबायोग्राफी भी थी। तो मैंने अपनी लेगेसी के बारे में सोचना शुरू किया। वापस उस जोन में जाना बहुत ही अच्छी फीलिंग है। मैं लगभग सब भूल चुका था।”
उन्होंने कहा, “मैंने जो फिल्में की हैं, उनके बारे में कई कहानियां थीं, लेकिन फिर मेरे अंदर का प्रोड्यूसर जाग गया और मैंने सोचा, ‘चलो सीधे विवादित और मसालेदार बातों पर चलते हैं।” आज रात के ‘ग्राहम नॉर्टन शो’ में माइकल डगलस के साथ ग्लेन क्लोज, कीरन कल्किन, नाओमी एकी भी नजर आएंगे।


















