बीएड प्रवेश : पहले दिन 13225 अभ्यर्थियों ने की च्वाइस लॉक

0
119

24 सितम्बर तक च्वाइस फिलिंग का मौका

ADVT

लखनऊ। बीएड प्रवेश काउंसलिंग में सोमवार से शुरू हुई च्वाइस फि लिंग की प्रक्रिया में पहले ही दिन 13,225 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन च्वाइस लॉक की। यह जानकारी देते हुए बीएड की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी ने बताया कि 23 सितम्बर तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस भरने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 23 सितम्बर तक पंजीकरण एवं 24 सितम्बर तक च्वाइस फि लिंग की जा सकती है। च्वाइस भरने वाले अभ्यर्थियों को 25 सितम्बर को कालेज आंवटित किया जाएगा।
प्रो. बाजपेयी के अनुसार 26 सितम्बर से 29 सितम्बर के मध्य अभ्यर्थी शेष शुल्क ऑनलाइन जमा कर अपना सीट आवंटन पत्र प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि अगले चरण में 75,001 से 2,00,000 तक की रैंक वाले अभ्यर्थी 25 सितम्बर को पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सम्बंधित अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए लविवि की वेवसाइट देख सकतें हैं। वेवसाइट पर पूरी जानकारी रोज अपडेट कर दी जाती है।

—————————————————————————–

एलयू स्नातक पाठयक्रमों में च्वाईस फिलिंग आज से
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश के अंतर्गत बुधवार को अपरान्ह से आनलाइन काउंसिल के अंतर्गत च्वाइस फि लिंग प्रारम्भ की जा रही है। जिन पाठ्यक्रमों की आनलाइन काउन्सलिंग प्रारम्भ की जा रही है वे हैं। बी-वोक, बीजेएमसी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएलएड, एलएलबी पांच वर्षीय, बीबीए, बीसीए, बीएफए, बीवीए , बीकॉम (एनईपी)चार वर्षीय व बीकॉम आनर्स की कल से च्वाईस फिलिंग की जायेगी।
यह जानकारी देते हुए विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि 22 सितम्बर अपरान्ह से 25 तक ऑनलाइन काउन्सलिंग के अंतर्गत अभ्यर्थी को अपनी लागइन आई डी, जो फ ार्म भरने के समय से उसे प्राप्त है का प्रयोग करके कालेज एवं विश्वविद्यालय की च्वाइस फि लिंग अपनी प्रार्थमिकता के आधार पर करनी होगी । उन्होंने बताया कि च्वाइस फि लिंग के लिए सिर्फ वही आवेदक अर्ह हैं जिनका नाम ओवरआल प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जाकर च्वाइस फि लिंग से सम्बन्धित निर्देश अवश्य पढ़ लें ताकि उन्हें च्वाईस फिलिंग करने में परेशानी न हो।
—————————————————————————–
प्रवेश को लेकर तीन जनपदों के प्राचार्यों संग हुई लविवि प्रशासन की बैठक
विषय आवंटन को लेकर दूर की गयी महाविद्यालयों की आशंकाएं
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आज लखनऊ विश्वविद्यालय से संम्बद्घ 3 जिलों रायबरेली, लखीमपुर खीरी एवं सीतापुर के महाविद्यालयों के प्राचार्र्यों के साथ एनईपी- 2020 के तहत प्रवेश में विषय आवंटन के संदर्भ में बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रवेश सेल के सभी सदस्य उपस्थित थे। एनईपी-2020 के तहत विषय आवंटन मेजर और माइनर के तहत कैसे होगा इस विषय पर महाविद्यालयों की सभी आशंकाओं का निराकरण किया गया और पीपीटी के माध्यम से विभिन्न उदाहरणों द्वारा यह बताया गया कि कैसे विषयों को मेजर और माइनर में आवंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एनईपी- 2020 के तहत विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए गये और अन्त में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों का धन्यवाद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here