ओटीटी पर अक्टूबर में रिलीज होगी विकी कौशल की ‘सरदार उधम’

0
115

मुंबई, 24 सितंबर  बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ ओटीटी प्लेटफार्म पर अक्टूबर में रिलीज होगी।

ADVT

विकी कौशल की बहु्प्रतीक्षित फिल्म ‘सरदार उधम’ के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। विकी कौशल ने इस पोस्ट में बताया है कि फिल्म ‘सरदार उधम’ का ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अक्टूबर 2021 में प्रीमियर होगा।

विकी कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘सरदार उधम’ एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘मेरा दिल प्यार से भर गया है क्योंकि हम आपके लिए एक क्रांतिकारी की कहानी लेकर आए हैं।”

गौरतलब है कि फिल्म ‘सरदार उधम’ क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है और इसमें विकी कौशल मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। सरदार उधम सिंह ने 1919 में अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड में हुई मौतों का बदला लेने के लिए लंदन में जनरल डायर को गोली मार दी थी। ‘सरदार उधम’ में विकी कौशल के अलावा बनिता संधू और अमोल पाराशर भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here