संडकैन, निसंका समेत पांच श्रीलंकाई खिलाड़ी टी-20 विश्व कप टीम में शामिल

0
120

कोलम्बो,  पथुम निसंका, मिनोद भानुका, अशेन बंडारा, लक्षण संडकैन और रमेश मेंडिस को आगामी टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है, जबकि टूटी हुई कॉलरबोन से समय पर उबरने में विफल रहने के बाद लाहिरू मदुशंका को पहले घोषित हुई टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ सीरीज़ में यह चोट लगी थी।

ADVT

संडकैन के नाम 20 टी-20 मैच हैं, जबकि अन्य चार ने संयुक्त तौर पर 15 मैच खेले हैं। यह भी संभावना बहुत कम है कि इनमें से कोई भी श्रीलंका की शुरुआती एकादश में जगह बना पाएगा, हालांकि ये सभी चोटिल हुए खिलाड़ियों की जगह शामिल किए गए हैं।

संडकैन टीम में चार विशेषज्ञ स्पिनरों में से एक होंगे। उनके साथ वनिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना और प्रवीण जयविक्रमा रहेंगे।

श्रीलंका अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत नामीबिया, आयरलैंड और नीदरलैंड के खिलाफ क्वालीफ़ायर के साथ करेगी। इससे पहले वे ओमान के ख़िलाफ़ सात और नौ अक्टूबर को दो टी-20 भी खेलेंगे। टीम तीन अक्टूबर को ओमान के लिए उड़ान भरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here