दक्षिण अफ़्रीका के लिए टी-20 विश्‍व कप में रणनीतिक सलाहकार होंगे डुमिनी

0
133
South Africa's JP Duminy celebrates taking a catch to dismiss Australia's Pat Cummins during the 2019 Cricket World Cup group stage match between Australia and South Africa at Old Trafford in Manchester, northwest England, on July 6, 2019. (Photo by Paul ELLIS / AFP) / RESTRICTED TO EDITORIAL USE (Photo credit should read PAUL ELLIS/AFP via Getty Images)

जोहानसबर्ग,जेपी डुमिनी को आने वाले टी-20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ़्रीकी टीम का रणनीतिक सलाहकार बनाया गया है। मार्च 2019 में जब डुमिनी ने वनडे से संन्यास की घोषणा की थी, तो उन्होंने कहा था कि वह सबसे छोटे प्रारूप के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि उसी टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपना विचार बदल दिया और पूरी तरह से ना खेलने का विकल्प चुना। अब उन्हें टी-20 विश्व कप के लिए टीम के कोचिंग स्टाफ़ में जगह मिली है।

ADVT

दक्षिण अफ़्रीका के सहायक स्टाफ़ के रूप में भूमिका निभाने से पहले वह कमेंट्री में भी हाथ आज़मा चुके हैं और क्रिकेट के मैदान पर टीम के तकनीक़ी सलाहकार के रूप में वापसी करने में उन्हें ज़्यादा समय नहीं लगा।

डुमिनी ने शुक्रवार को कहा, “रविवार को मैं अपना बैग पैक कर रहा था और मुझे एहसास हुआ कि मुझे गैराज में जाने और अपना दक्षिण अफ़्रीकी ब्लेज़र और टाई निकालने की ज़रूरत है। मैंने नहीं सोचा था कि मैं दो साल बाद उस अलमारी तक जाऊंगा, जहां मैंने संन्यास के बाद अपना सामान रखा है। यह एक भावनात्मक क्षण था। मैंने अपने खिलाड़ी जीवन को याद किया और अब मैं एक अलग रूप में टीम में वापस आ रहा हूं।”

यह एक अल्पकालिक भूमिका है, जिस पर उन्होंने कहा, “यह किसी विशेष विभाग या कौशल में महारथ की बात नहीं है। पिछले 15 वर्षों में मेरे पास जो अनुभव है, मैं उस अनुभव को साझा करने का प्रयास करूंगा और जहां भी योगदान दे सकूं, वहां योगदान दूंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here