पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल गाना ‘दियरी’ रिलीज

0
192

मुंबई,भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का नवरात्रि स्पेशल गाना ‘दियरी’ रिलीज हो गया है।

ADVT

पवन सिंह का नया नवरात्रि 2021 स्पेशल भोजपुरी गाना ‘दियरी रिलीज’ हो गया है। भोजपुरी गाना दियरी को पवन सिंह और प्रियाना सिंह ने गाया है। गाने का वीडियो ‘वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग गर्ल के नाम से मशहूर नीलम गिरी नजर आ रही है। गाने के वीडियो में पवन सिंह अपने भाभी से बोल रहे हैं कि ए भाभी दियरी में तेल नईखे।

गौरतलब है कि रवि पंडित के निर्देशन में बने इस सॉन्ग की लिरिक्स को प्रिंस प्रियदर्शी और मृत्युंजय मधुकर ने लिखा है जबकि इसका संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है। इस सांग का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। गाने के डांस मास्टर रितिक आरा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here