चौतरफा लिवाली से शेयर बाजार नये शिखर पर

0
125

मुंबई  सितंबर में खुदरा महंगाई में नरमी और अगस्त में औद्योगिक गतिविधियों में आयी तेजी के बल पर चौतरफा लिवाली के बल पर शेयर बाजार बुधवार को नये शिखर पर पहुंच गया।

ADVT

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में ही 335 अंकों की बढ़त के साथ अब तक रिकार्ड स्तर 60619.91 अंक पर खुला। शुरूआत में ही यह 60452.29 अंक के निचले स्तर तक उतरा। इसके बाद शुरू हुयी लिवाली के बल पर यह 60751.12 अंक के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंचा। अभी यह 403.299 अंक बए़कर 60687.60 अंक पर रहा।

एनएसई का निफ्टी 107 अंकों की तेजी के साथ 18097.85 अंक पर खुला। लिवाली के बल पर यह 18162.70 अंक के उच्चतम और 18050.75 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अभी यह 0.82 प्रतिशत बढ़कर 18138.65 अंक पर कारोबार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here