Home Breaking दिल्ली में हल्की बारिश, वायु की गुणवत्ता खराब

दिल्ली में हल्की बारिश, वायु की गुणवत्ता खराब

0
122

नयी दिल्ली,  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह बादल छाये रहे तथा हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई, जिससे वायु की गुणवत्ता में सुधार होने के आसार हैं।

ADVT

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रविवार तक हवा का रूख पूर्व की ओर हो जाएगा। वायु की गुणवत्ता में सुधार के अनुमान है, लेकिन आज यहां वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में ही रहेगी। यहां पर अगले तीन में वायु गुणवत्ता मध्यम स्तर की हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता पिछले दिनों बहुत खराब स्तर तक पहुंच गयी थी।

उधर, मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा, “दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, राजौंद, असंध, लोहारू, सोहना (हरियाणा) में विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।”

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में रविवार को गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आज यहां सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here