Home Breaking मोदी के दौरे के मद्देनजर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

मोदी के दौरे के मद्देनजर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

0
149

बस्ती  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में 25 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

ADVT

पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने ‘यूनीवार्ता’ से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 अक्टूबर को एक साथ सात नये मेडिकल कॉलेजो का लोकार्पण करेंगे। श्री मोदी के दौरे को देखते हुये सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है और हर आने-जाने वालों पर नजर पहले से ही रखी जा रही थी।

उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बॉर्डर क्षेत्र के बाद सिविल पुलिस निगरानी कर रही है। मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने के बाद श्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। सिद्धार्थ नगर से ही एटा,हरदोई, गाजीपुर,मिर्जापुर,देवरिया तथा प्रतापगढ़ के मेडिकल कालेजों का लोकार्पण किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here