Home Business सेंसेक्स का नया कारनामा, दो दिन में हो गया 61 से 62...

सेंसेक्स का नया कारनामा, दो दिन में हो गया 61 से 62 हजारी

0
141

मुंबई कोरोना के बाद आर्थिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर लौटने से शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मांग बढ़ने और भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रति निवेशकों के बढ़ते भरोसे के बल पर शेयर बाजार हर दिन नया इतिहास बना रहा है। इसी क्रम में यह मंगलवार भी भारतीय शेयर बाजार के लिए शुभ दिन साबित हुआ जब बीएसई का 20 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स खुुलते ही 62 हजार अंक के स्तर को पार कर 62159.78 अंक के अब तक सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 18604.45 अंक पर खुला।

ADVT

सेंसेक्स पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन गुरूवार को 61 हजार अंक के स्तर को पार 61305.95 अंक पर रहा था। शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर अवकाश था। इस तरह सोमवार को पहला कारोबारी दिन था और आज दूसरा दिन है। इन दो दिनों में ही सेंसेक्स 61 हजार अंक से 62 हजार अंक पर पहुंच गया है। इस दौरान निफ्टी भी न.न सिर्फ 18500 अंक के स्तर को बल्कि 18600 अंक के स्तर को भी पार कर गया है।

सेंसेक्स कल 61765.59 अंक पर रहा था। आज सेंसेक्स करीब 390 अंकाें की बढ़त के साथ 62156.48 अंक पर खुला। हालांकि खुलते ही यह 62159.78 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा और इसके बाद यह 61964.41 अंक तक उतरा। इसके बाद फिर लिवाली हुयी और यह अभी 358 अंकों की बढ़त के साथ 62123अंक पर कारोबार कर रहा है।

एनएसई का निफ्टी भी 124 अंकों की तेजी लेकर 18602.35 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही यह 18534.65 अंक तक उतरा लेकिन इसके बाद शुरू हुयी लिवाली से यह 18604.45 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अभी यह 90 अंकों की तेजी लेकर 18567 अंक पर कारोबार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here